फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, दी हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ देवर ने घर में अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उससे मारपीट कर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ माह पहले उसकी शादी हापुड़ क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालीजन दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे कई बार भूखा भी रहने पर मजबूर किया गया। आरोप है कि गत 28 जनवरी को ससुराल में उसे अकेला देखकर देवर ने उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर देवर ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी देवर वहां से चला गया। बाद में ससुरालीजनों ने शिकायत करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से पति, देवर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed