फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बकाया भुगतान के लिए किसानों ने जलाई गन्ने की होली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
वेव शुगर मिल में गन्ना की होली जलाते भाकियू कार्यकर्ता भानू गुट। - फोटो : BULANDSHAHR
बकाया भुगतान के लिए किसानों ने जलाई गन्ने की होली
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो पेराई सत्र के गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने अपने आंदोलन में तेजी लाई है। भाकियू भानु गुट ने वेब शुगर मिल परिसर में गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया। चौथे दिन भी भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ वेब शुगर मिल परिसर में धरना जारी रखा। उनकी मांग है कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होने पर भाकियू भानु गुट का आंदोलन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को नाराज किसानों के साथ भाकियू भानु गुट ने वेब शुगर मिल परिसर में गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया। वहीं, चौथे दिन भी धरने को जारी रखने का ऐलान किया। धरने में भानु गुट के जिलाध्यक्ष निशांत चौधरी और मंडल सचिव प्रशांत शर्मा ने कहा कि अगर जल्द ही गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन एक बड़ा रूप ले लेगा। राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह क्रियावली ने कहा कि जब तक मिल प्रबंधक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कहा कि इस धरना प्रदर्शन को विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। बताया कि आज किसानों के साथ मिलकर गन्ने की होली जलाई है। बार एसोसिएशन ऑफ कलक्ट्रेट के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे अमरपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि भुगतान नहीं होने से किसानों को बिजली के बिल की मार झेलनी पड़ रही है। जब तक किसानों का भुगतान उनके खाते में नहीं पहुंचेगा तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस अवसर याकूब अली, सोनू प्रधान ने मौके पर पहुंचे किसानों की पर्ची आदि की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान मुकेश शर्मा, रिंकू उपाध्याय, अमरसिंह, रहमत अली, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed