फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ व्यापारियों ने किया आंदोलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ व्यापारियों ने किया आंदोलन
विज्ञापन

बुलंदशहर। व्यापारियों ने ऑनलाइन बिक्री और साप्ताहिक बाजारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने असिस्टेंट कमिश्नर को सौंपा।

शुक्रवार को उद्योग व्यापार मण्डल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बाजार में की जा रही बिक्री पर कोई कर नहीं लगता है। जबकि व्यापारी सभी कर देकर माल को बिक्री करते हैं। जिला महामंत्री विशाल अरोड़ा द्वार ऑनलाइन बिक्री कर रही कंपनी द्वारा किए जा रहे कर को चोरी के संबंध में ध्यान आकर्षित किया। नगर अध्यक्ष अभिनव वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन सामान के वितरण पर ई-वे बिल के बिना वितरण किया जाता है। जिस कारण राजस्व की हानि होती है। सरकार व प्रशासन को इस ओर गंभीर कदम उठाने चाहिए। इसके बाद सभी व्यापारी कालाआम चौराहे से सेल टैक्स कार्यालय पहुंचे और असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, बिसन सैन, स्वामी, माजिद गाजी, रियाज, प्रियतम कुमार, दीपू त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed