{"_id":"5e3da66a8ebc3ee5de2bf56e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1937170108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को दिसंबर का नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को दिसंबर का नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिसंबर का नहीं मिला वेतन
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन नहीं दिया है। इसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। अब कर्मचारी आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना ने दिए पत्र में बताया कि अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों का एक्सईएन ने मनमानी करते हुए दिसंबर माह का वेतन रोक लिया है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन के संबंध में एक्सईएन को पहले भी अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। यह नियमों का खुला उल्लंघन है। अब संघ ने कर्मचारियों का पैनल्टी के साथ वेतन दिलाने की मांग की है।