{"_id":"5e3327c58ebc3e4b21587e51","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193237685","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
Link Copied
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने झूठ बोलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि बीते दिनों उसकी मुलाकात मोहल्ले के ही एक युवक से हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम हो गया। आरोपी युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। साथ ही आरोपी ने उसे कई बार अलग-अलग स्थानों पर रखा और जल्द ही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी से जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे उसके घर छोड़ दिया और शादी करने से इनकार कर दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने उन्हें बताया कि वह युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती, केवल शादी करना चाहती है। एसएसपी ने उसी समय आवास विकास चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह को आरोपी युवक के घर भेजा। युवक अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी घर पर ही है। जब युवती को एसएसपी ने यह बात बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती ने गुस्से में एसएसपी से कहा कि अब वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है। जिसके बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।