{"_id":"5e3327c68ebc3e4b3412be8d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1932375147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के गड्ढे में डूबा ढाई वर्षीय मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के गड्ढे में डूबा ढाई वर्षीय मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के गड्ढे में डूबा ढाई वर्षीय मासूम, मौत
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव करयारी में बृहस्पतिवार को मकान के पीछे पानी के एक गड्ढे में ढाई वर्षीय मासूम गिर गया, जिसमें डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो शव पानी के गड्ढे में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव करयारी निवासी मोहित का ढाई वर्षीय पुत्र दक्ष बृहस्पतिवार दोपहर घर के पास ही खेल रहा था। बताया गया कि खेलते खेलते वह पास ही में राशन डीलर के मकान के पीछे ग्राम सभा की भूमि में पहुंच गया। जहां गांव का गन्दा पानी एक गड्ढे में एकत्र था। खेलते समय मासूम दक्ष उसमें गिर गया। काफी देर तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसकी कोई जानकारी नहीं हुई। इस दौरान मोहित की चार वर्षीय बड़ी पुत्री ने बताया कि दक्ष पीछे की तरफ पानी में खेल रहा है। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि मासूम पानी में डूबा हुआ था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है, परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।