फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

रिश्वत मांगने के आरोप में डाटा आपरेटर की सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रिश्वत मांगने के आरोप में डाटा आपरेटर की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों ने करीब एक सप्ताह पूर्व प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया और सांसद डॉ. भोला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला निगरानी समिति की बैठक में अनूपशहर में तैनात डाटा आपरेटर की शिकायत की थी, जिसके चलते जिला कृषि उपनिदेशक ने डाटा आपरेटर की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा है।

जिला निगरानी समिति की बैठक में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने अनूपशहर में तैनात कृषि विभाग के संविदाकर्मी प्रशांत चौधरी पर किसानों से अभद्रता करने और सम्मान निधि के लिए डाटा दुरुस्त कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसेे देखते हुए प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया और डीएम रविंद्र कुमार ने मामले की जांच कर तुरंत हटाने के आदेश जारी किया था। कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी ने सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कर डाटा आपरेटर प्रशांत चौधरी की सेवा समाप्त कर दी। इसके साथ ही संबंधित कंपनी के चार्टर्ड एकाउंटेंट को पत्र भी लिखा है। इसके बाद किसानों की समस्याओं को देखते हुए दूसरे आपरेटर की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed