{"_id":"5e3076018ebc3e4b4c439835","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1931031163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को मोदी बना रहे निर्मल: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को मोदी बना रहे निर्मल: डिप्टी सीएम
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना में गंगा यात्रा में शामिल उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा को मोदी बना रहे निर्मल: डिप्टी सीएम
जहांगीराबाद। धरती पर गंगा मैया को लाने वाले भागीरथ थे, लेकिन अब गंगा को स्वच्छ व निर्मल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी पावनता को कायम रखने का काम कर रहे हैं। यह विचार गंगा रथ यात्रा के साथ जहांगीराबाद पहुंच डिप्टी सीएम ने रथ से ही जनमानस को संबोधित करते हुए कहे। जिसके बाद वहां गंगा मां के जयकारे व प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
स्याना से चलकर जहांगीराबाद में करीब दो घंटे की देरी से शाम सात बजे गंगा रथ यात्रा पहुंची थी। जहां दोपहर से हजारों की संख्या में लोग गंगा यात्रा का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत अन्य मंत्रियों ने भी रथ से ही जनता को संबोधित किया। जहांगीराबाद क्षेत्र में रथयात्रा का नेतृत्व विधायक संजय शर्मा व सांसद डा. भोला सिंह ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह भगवान भागीरथ गंगा को धरती पर लाने के लिए जतन किए थे, उसी तरह केंद्र व प्रदेश सरकार ने भी गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों को गंगा स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया तो अन्य वक्ताओं ने लोगों से गंगा के लगाव व इसके महत्व पर विचार रखते हुए जागरूक किया। नेहरू चौक पर पालिकाध्यक्ष डा. सूरज भान माहुर समेत बोर्ड के सभासदों ने स्वागत किया। गांव प्रेमनगर में भाजपा नेता रिंकू राणा व भूपेंद्र रावल, भईपुर दौराहे पर प्रधान प्रदीप शर्मा व पार्टी नेता उमेश वार्ष्णेय व बुद्व पैंठ पर जसर प्रधान ओमपाल लोधी के नेतृत्व में इस रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने जहां तमाम बंदोबस्त किए, वहीं तमाम स्कूलों के बच्चों को स्लोगन आदि लेकर दोपहर से सड़क पर खड़ा करने को लेकर अभिभावकों में रोष दिखाई दिया।