फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मंगलगीतों के साथ गंगा यात्रा का जनपद में हुआ स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना में गंगा यात्रा का स्वागत करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
मंगलगीतों के साथ गंगा यात्रा का जनपद में हुआ स्वागत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की सीमा में मंगलवार शाम को गंगा यात्रा पहुंची। जिसका मौजूदा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। मैपल ग्रोव वर्ल्ड स्कूल स्याना पर स्कूली बच्चों, आशाओं व आंगनबाड़ियों ने यात्रा रथ का मंगलगीत गाकर स्वागत कि या। शांति कुंज हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की आरती के साथ पुष्प वर्षा भी की।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से जनपद में गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अफसर व जनप्रतिनिधि जुटे हुए थे। इसी के चलते हापुड़ जनपद की सीमा से सटे जनपद के स्याना क्षेत्र में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार गंगायात्रा पहुंची। यहां मैपल ग्रोव वर्ल्ड स्कूल स्थित बुलन्दशहर जनपद की सीमा पर भव्य द्वार बनाया गया है। सांसद डा.भोला सिंह ने कहा कि गंगा यात्रा का बुलन्दशहर जनपद में आगमन व भव्य स्वागत स्मरणीय होगा। वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा, विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट,विधायक डा.अनिता लोधी राजपूत, विधायक संजय शर्मा, विधायक विमला सोलंकी, डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया सहित मैपल ग्रोव स्कूल की चेयरपर्सन सुनीता सिंह ने यात्रा के सीमा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। हालांकि, स्याना सीमा पर गंगा यात्रा को करीब दोपहर दो बजे पहुंचना था। लेकिन, समय से करीब ढाई घंटे विलम्ब से यात्रा सीमा में पहुंची। इस दौरान हुई हल्की-फुल्की बारिश के बावजूद जनप्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस अफसर वहां डटे रहे। इसके बाद यात्रा यहां से स्याना नगर होते हुए औरंगाबाद की ओर रवाना हुई। यात्रा के स्वागत के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग कई स्कूलों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर करीब पांच किलोमीटर तक यात्रा पर पुष्पवर्षा करते नजर आए। स्कूल की छुट्टी के देर होने पर कालेज प्रबंधन द्वारा बच्चों को नाश्ता भी कराया गया। वहीं, यात्रा के दौरान सैकड़ों बाइकों की रैली भी लोगों का उत्साह बढ़ा रही थी। गंगा यात्रा रथ के साथ पुलिस-प्रशासन समेत मंत्रियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की सैकड़ों गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed