{"_id":"5e10d41f8ebc3e87975ad2ac","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1915790133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता बरतने पर सीएमएस पर गिरी गाज, हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता बरतने पर सीएमएस पर गिरी गाज, हुआ तबादला
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार अनियमितता बरतने के आरोप पर आखिरकार जिला अस्पताल के सीएमएस पर गाज गिर गई। लापरवाही बरतने पर डीएम ने शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र भेजा था। जिसे शासन द्वारा संज्ञान लेने पर विशेष सचिव द्वारा उनका वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर अलीगढ़ स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश को प्रभारी सीएमएस का कार्यभार सौंपा गया है।
खुर्जा के सीएमएस रहे डॉ. रामवीर सिंह ने दो वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में सीएमएस का चार्ज संभाला था। जिला मुख्यालय होने के बाद सीएमएस पर लगातार लापरवाही बरतने का आरोप लगने लगा। दो वर्ष में कई बार जिलाधिकारी से लेकर अन्य प्रशासनिक अफसरों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अधिकांश समय सीएमएस नदारद रहे। वहीं, अफसरों को अव्यवस्थाएं भी मिली। गत दो माह पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन द्वारा निरीक्षण करने पर अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी के साथ अन्य खामियां मिली। जिसपर नाराजगी जताते हुए एडीएम प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी को कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी गई थी। वहीं, जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेजा गया था। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा के विशेष सचिव हेमंत कुमार द्वारा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह को मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरित किया है। साथ ही स्थाई व्यवस्था न होने तक अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश कुमार को प्रभारी सीएमएस का चार्ज देने के निर्देश दिए हैं। विशेष सचिव के निर्देशानुसार डॉ. दिनेश को चार्ज सौंप दिया जाएगा।
--------------
बैठकों में भी कई बार रह चुके है अनुपस्थित
जिला अस्पताल के सीएमएस जहां अस्पताल में समय से नहीं पहुंचते थे। वहीं बिना अनुमति के नदारद रहते थे। जिसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा कई बार वेतन पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई थी। वहीं, स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में भी सीएमएस अक्सर नदारद रहते थे। गत सप्ताह भी डीएम द्वारा अनुपस्थित रहने पर अग्रिम आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दी गई थी। जबकि इससे पूर्व भी कई बैठकों में नदारद रहने पर वेतन पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके बाद भी सीएमएस द्वारा व्यवहार में बदलाव नहीं किया गया।
विज्ञापन
-----------
मेन्यू के हिसाब से मरीजों को खाना नहीं देने पर भड़के डीएम
- डीएम ने ठेकेदार का कांट्रेक्ट निरस्त करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीराबाद। समाधान दिवस के बाद डीएम-एसएसपी ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में साफ-सफाई के साथ पूरी व्यवस्था चाक चौबंद मिलने पर डीएम ने सीएचसी प्रभारी डा. आशीष मुदगल की प्रशंसा की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं देने पर डीएम भड़क गए और ठेकेदार का कांट्रेक्ट निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम व एसएसपी अनूपशहर एसडीएम के साथ सीएचसी के औचक निरीक्षण करने पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी के कर्मचारियों के हाथ पांव फूले नजर आए। निरीक्षण के दौरान जहां डीएम ने सीएचसी पर पूरी व्यवस्था के साथ अच्छी साफ-सफाई देखी। वहीं महिला वार्ड में खाने की सप्लाई करने वाले ठेकेदार से मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध न कराने पर ठेका निरस्त करने का निर्देश दिया। प्रभारी द्वारा अस्पताल के लगी बेबी वार्मर मशीन को बदलवाने व इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की, जिसपर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को दोनों कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। सीएचसी में एक महिला द्वारा एंटी रैबीज इंजेक्शन न मिलने की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को तत्काल फोन पर एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही डीएम ने सीएचसी से मेडिकल वेस्ट उठाने वाली फर्म को भी समय से मेडिकल वेस्ट उठाने के निर्देश दिए।