फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पासिंग आउट परेड के बाद सिपाहियों ने मनाई खुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के दौरान मौजूद रिक्रूट। - फोटो : BULANDSHAHR
पासिंग आउट परेड के बाद सिपाहियों ने मनाई खुशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पासिंग आउट परेड दीक्षांत समारोह 2019 का पुलिस लाइन के मैदान में सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान परेड में 186 रिक्रूट शामिल हुए। इस दौरान सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। इसके बाद भव्य परेड का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी रिक्रूट के परिजन भी मौजूद रहे।
बता दें कि बरेली जोन के 190 रिक्रूट अप्रैल माह में बुलंदशहर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे थे। जिनका सोमवार को प्रशिक्षण कार्यकाल पूरा होने के बाद पुलिस लाइन मैदान में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी रिक्रूट को संबोधित करते हुए कहा कि वह जहां भी जाएं, जिस क्षेत्र में भी ड्यूटी करें, ईमानदारी और मेहनत से करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की जड़ों को खोखला कर रहा है। इसलिए नए सिपाहियों से उम्मीद है कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे। साथ ही इस दौरान डीएम ने रिक्रूटों को शपथ भी दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुश नजर आए रिक्रूट, ढोल पर किया डांस
पुलिस लाइन के मैदान में दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद रिक्रूट से सिपाही बने पुलिसकर्मियों ने बैंड बाजे पर खूब डांस किया। इस दौरान परिजन भी मैदान में उतर आए और वह भी सिपाहियों के साथ खुशी का इजहार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed