फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शीतलहर चलने से कांपे लोग, बढ़ी ठिठुरन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शीतलहर चलने से कांपे लोग, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बाद मौसम में हुए बदलाव से सोमवार को शीतलहर चलने से कंपकंपी बढ़ गई। वहीं, कोहरे की चादर छाई रहने से सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम रही। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अलाव न जलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सर्दी-जुकाम, खांसी के साथ बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लाइन लगी रहीं। जहां चिकित्सक बीमारियों से बचने के लिए सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि गत माह में मौसम बार-बार बदल रहा है। गत सप्ताह बारिश के बाद लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा था, वहीं, सुबह-रात्रि की ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानियां होने लगी है। साथ ही सड़कों पर सुबह के समय कोहरे के चलते दृश्यता कम होने पर वाहन सवारों को लाइट जलाकर संचालन करना पड़ रहा है। वहीं, सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट हो रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर सर्दी बढ़ने से लोग जुकाम और खांसी की चपेट में आने लगे है, साथ ही जिले में बुखार का भी प्रकोप बनने लगा है। जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहीं है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। चिकित्सक भी ऐसे मौसम में बचाव के तरीके और बचने के उपाय बता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि अब लगातार तापमान में गिरावट होगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। साथ ही आने वाले दिनों में लोगों को काहरे का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed