फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई कर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई कर घर से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी विवाहिता का उसके ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को बीते दिनों मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खुर्जा नगर के गांव मदनपुर निवासी रूबी पुत्री राजपाल सिंह ने गत 14 दिसंबर को महिला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी युवक मनीष कुमार पुत्र दरयाब सिंह के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में गाड़ी व नगदी की मंाग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि गत 29 अक्तूबर को आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। इसके बाद भी मायके पक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी। लेकिन, आरोपी नहीं माने। वहीं, अब महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत छह नामजद ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed