फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नाला और सीवर निर्माण के चलते प्रतिदिन लग रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नाला और सीवर निर्माण के चलते प्रतिदिन लग रहा जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीवर लाइन और नाला निर्माण का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। पालिका जहां विभिन्न मार्गों पर नाले का निर्माण कार्य करा रही है। वहीं, दूसरी ओर अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। कर्मचारियों द्वारा नाला और सड़क को खोदकर मिट्टी का ढेर सड़क किनारे डाल दिया जाता है। वहीं, निर्माण सामग्री भी सड़कों पर फैली पड़ी है। जिससे मार्ग पर निकलने में वाहन सवारों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बता दें कि नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का कार्य जल निगम द्वारा गत एक वर्ष पूर्व से कराया जा रहा है। जिसके चलते लोगों की समस्या बढ़ गई थी। वहीं, सीवर लाइन का कार्य जहां पूर्ण नहीं हुआ है। वहीं, अब पालिका द्वारा जल निकासी को लेकर नाला निर्माण कार्य करा रही है। जो नगर की विभिन्न सड़कों के किनारे चल रहा है। नाला निर्माण कार्य और सीवर लाइन के कार्य के चलते खुदाई के दौरान सड़कों के किनारे सिल्ट/मिट्टी आदि डाल दी जाती है। जिससे सड़कें तंग हो गई है। वहीं, नाला निर्माण कार्य सबसे व्यस्तम मार्ग पर चलने के दौरान लोगों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका कारण सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री समस्या बनी हुई हैं। जिसके कारण सड़कें सिकुड़कर आधी रह गई है। आमने-सामने वाहनों के आते ही वाहनों के पहिए थम जाते है। जिस कारण जाम लग जाता है। जल निगम और पालिका की लापरवाही के कारण लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन लोगों की इस समस्या की जानकारी होने के बाद भी प्रशासनिक अफसर लापरवाही ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की सामग्री यदि मार्ग पर रखी हुई है तो उससे हटवा दिया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य की सामग्री सड़क के किनारे से हटाने के लिए सख्त चेतावनी दी जाएगी। - सदानंद गुप्ता, प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed