{"_id":"5dee8f6f8ebc3e87ac771960","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189956013","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों को गोद ले सकेंगे आम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों को गोद ले सकेंगे आम लोग
Mon, 09 Dec 2019 11:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
चेतन शर्मा, बुलंदशहर
चेतन शर्मा, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के पास भवन नहीं, खुले में पढ़ते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों की तरह अब आम नागरिक भी परिषदीय स्कूलों को गोद ले सकेंगे। परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन ने यह पहल की है। इसके लिए शासन ने संपन्न लोगों को स्कूल गोद देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
जनपद समेत प्रदेशभर में परिषदीय स्कूल बदहाल हैं। इन स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अफसरों को परिषदीय स्कूलों को गोद लेने की योजना बनाई थी। बाद में जनप्रतिनिधियों को भी परिषदीय स्कूलों को गोद लेने के आदेश जारी किए गए, लेकिन जनपदों में सीमित अधिकारी और जनप्रतिनिधि होने पर काफी संख्या में परिषदीय स्कूल गोद लेने से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
सके लिए अब प्रदेश सरकार ने अमीर लोगों और संस्थाओं को गोद दिए जाने की योजना बनाई है, ताकि परिषदीय स्कूलों की हालत सुधरने के साथ संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए शासन ने पहल की है। संस्था या आम नागरिकों द्वारा परिषदीय स्कूलों को गोद लेने से स्कूलों की स्थिति सुधरेगी। इस संबंध में शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी