फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। उन्नाव की घटना को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में करीब दो वर्ष पूर्व छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद हत्या के मामले में धमकी के चलते पीड़ित परिवार के पलायन करने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। हांलाकि पुलिस प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का दावा किया है। पीड़ित परिवार का आरोप था कि आरोपी बीते कुछ दिनों से उन्हें हत्या की धमकी दे रहे थे। इसी वजह से वह अपना घर छोड़ कर चले गए।

बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। छात्रा से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। मृतका के परिजनाें की मानें तो आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहे थे। जिसके चलते वह घर छोड़कर शहर से पलायन कर गए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपी अभी भी जेल में हैं। इस मामले में विटनेस प्रोटक्शन के अंतर्गत एक कार्य योजना बनाई गई थी। जब भी यहां तारीख पर मृतका की मां तारीख पर आती है उसे सुरक्षा प्रदान की जाती रही है। एसएसपी ने बताया कि पिछले महीने में पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और उनकी ओर से स्थाई सुरक्षा प्रदान करने का आदेश पारित किया गया था। जिसके तहत एक गनर की व्यवस्था की गई है जो उनके साथ रहेगा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस लाइन पर आकर वह सुरक्षा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। धमकी देने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed