{"_id":"5dee90b78ebc3e880e394e78","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189895629","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोटा पार्टी पर नगर पालिका की निगरानी, विशेष टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटा पार्टी पर नगर पालिका की निगरानी, विशेष टीमों का गठन
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटा पार्टी पर नगर पालिका की निगरानी, विशेष टीमों का गठन
जहांगीराबाद। खुले में शौच पर रोक को प्रभावी बनाने के लिए पालिका ने नई पहल की है। लोटा पार्टी पर निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पालिका का यह फार्मूला असरदार साबित हो रहा है।
कहने को तो कस्बा को काफी पहले ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया जा चुका है। लेकिन कुछ पिछड़े इलाकों में लोग अपनी सोच अभी तक नहीं बदल पाए हैं। इसी के दृष्टिगत नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र चौधरी ने नई पहल की है। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को सफाईकर्मियों के साथ मिलाकर कई टीमों का गठन किया गया। इन टीमों का काम है कि वह रोज अलसुबह ऐसे इलाकों में मुस्तैद रहें, जहां के लोग अभी भी खुले में शौच करने जाते हों। ईओ खुद भी ज्यादातर दिनों में सुबह विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण कर खुले में शौच को जा रहे लोगों को रोककर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष डा.सूरज भान माहुर का कहना है कि नियमित कार्रवाई के चलते कस्बा की तस्वीर अब बदलने लगी है। जिन घरों में किसी वजह से अब तक शौचालय नहीं बने हैं, उन घरों के लोग नगर पालिका द्वारा कस्बा में बनवाए गए सामुदायिक शौचालयों को प्रयोग कर रहे हैं। कस्बा की जनता पालिका प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है।