{"_id":"5de29bda8ebc3e54fc11e5bb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189336021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदोई ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदोई ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ नंदोई ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी क्राइम को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उसने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी क्राइम शिवराम यादव को सौंपा, जिसमें उसने बताया कि उसका पति अलीगढ़ में रहकर नौकरी करता है, वह कभी कभी आता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद व नंदोई खुर्जा नगर क्षेत्र में रहते हैं। गत 27 नवंबर को पीड़िता का नंदोई हाथ में तमंचा लेकर पीड़िता के घर में घुस आया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शोर मचाने व शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसपी क्राइम ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।