फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एनजीटी के आदेश का उल्लंघन, 25 लाख का लगाया जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
एनजीटी के आदेश का उल्लंघन, 25 लाख का लगाया जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गत दिनों वायु की गुणवत्ता काफी चिंतनीय थी। इसको लेकर एनजीटी ने धूल मिट्टी वाले कार्यों पर रोक लगाने के साथ ही छिड़काव आदि के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर में काला आम चौराहे से डीएम आवास तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होेंने पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए कार्य का निरीक्षण किया। काम में अनेक अनियमितताएं और अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम भड़क गए और पीडब्ल्यूडी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।
सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार ने सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा, एक्सईएन जल निगम व एक्सइएन पीडब्ल्यूडी के साथ कालाआम से डीएम आवास तक चल रहे कार्याें का निरीक्षण किया। सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा खुदाई तथा अव्यवस्थित रूप से मिट्टी के ढेर जगह-जगह एकत्र करके छोड़ देने व कई स्थानों पर खुदे हुए गड्ढों को देखकर डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से सख्त नाराजगी जताई और सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि बार बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कार्य में कोई सुधार नहीं लाया गया है। इस रोड पर विभाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराए जाने पर हुए गड्ढों को नहीं भरा गया है। मिट्टी के ढेरों से धूल उड़ रही है और जिससे वायू प्रदूषण हो रहा है। संबंधित इलाके में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे होने व गड्ढों के कारण वहां जल भराव की भी स्थिति निरीक्षण में मिली। इस बात पर घोर आपत्ति जताते हुए डीएम ने कहा कि डीएम रोड पर जब सभी अधिकारी गुजरते है तब यह हाल है, अन्य जगह ठेकेदार क्या करते होंगे। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि एक्सइएन जल निगम और एक्सइएन सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम गठित कर एक वर्ष में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीएम ने खुदाई के कारण उड़ रही धूल से हो रहे वायू प्रदूषण एवं सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर एडीएम फाइनेंस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पीडब्ल्यूडी पर 25 लाख रूपये का जुर्माना और एनजीटी के निर्देशों के क्रम में सुसंगत धाराओं में ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए है कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, ईओ नगर पालिका को आदेश दिया है कि पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

---------
प्ले स्कूल पर कार्रवाई का निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डीएम रोड स्थित एक प्ले स्कूल के बाहर सबमर्सिबल चलाकर गाड़ियों की धुलाई कर पानी बहाकर सड़क गंदा करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि संबंधित स्कूल के पंजीकरण की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गाय को कूड़ा खाता देख भड़के डीएम
पीडब्ल्यूडी पर जुर्माने की कार्रवाई के बाद जब जिलाधिकारी आगे बढ़े तो डीएम रोड पर ही कूडुे के ढेर में आवारा गोवंश को कचरा खाता देख बिफर पड़े। मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा को उन्होंने पालिका के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

-----
निर्माण कार्य बंद न होने पर कंपनी कर्मी को भेजा जेल
बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने नगर में सीवर लाइन खुदाई का काम बंद न होने के चलते कार्यदायी संस्था के कर्मचारी को जेल भेज दिया है। नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। लेकिन इसके बावजूद भी जल निगम द्वारा कार्यदायी संस्था से नगर में जमकर खुदाई का काम किया जा रहा है। बताया कि जल निगम को दो बार नोटिस और दो बार स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की जा चुकी है। मामले में कार्यदायी संस्था पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बावजूद नगर में खुदाई का काम लगातार जारी रहा। 22 नवंबर को एनजीटी के आदेश को लेकर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी राहुल निवासी गोरखपुर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed