{"_id":"5ddc18e18ebc3e547b5e83db","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188996848","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण: मंडल में दूसरे पायदान पर रहा बुलंदशहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण: मंडल में दूसरे पायदान पर रहा बुलंदशहर
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण: मंडल में दूसरे पायदान पर रहा बुलंदशहर
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के सर्वे में प्रदेश में जिले को 11वां स्थान मिला है। वहीं, मंडल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। देश में बुलंदशहर जनपद में 80वें पायदान पर रहा। सर्वेक्षण में तीन बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई थी। प्रदेश में टॉप 20 में आने पर विभागीय अधिकारियों में बेहद खुशी है। वहीं, डीएम ने सभी नागरिकों का आभार जताया।
बता दें कि सर्वेक्षण में मोबाइल एप के माध्यम से सिटीजन फीड बैक लिया गया था। सर्वेक्षण में डायरेक्ट आब्जर्वेशन के लिए शासन की टीम ने मौके पर आकर शौचालयों के निर्माण व प्रयोग की स्थिति देखी थी। साथ ही सर्विस लेवल पर प्रगति की समीक्षा भी की गई थी। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश और देश में जिले की रैंकिग निर्धारित की गई। प्रदेश के जहां सभी जनपदों में सर्वे किया गया। वहीं, देश के 683 जनपद सर्वे में शामिल हुए। जिसमें जनपद ने टॉप 100 शहरों में जगह बनाने के साथ मंडल के अन्य जनपदों को पीछे छोड़ा। सर्वेक्षण में एक मोबाइल से एक ही फीडबैक दिए जाने की योजना थी। नागरिकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सिटीजन फीडबैक के 35 अंकों में से बुलंदशहर को 31 अंक मिले हैं। सर्वे में कुल 100 अंक निर्धारित थे। इनमें डिस्ट्रिक्ट ऑब्जर्वेशन के 30, सिटीजन फीडबैक 35 और सर्विस की प्रगति के भी 35 अंक निर्धारित किए गए थे। सर्विस प्रगति में सबसे कम 24 अंक जिले को मिले है, जिस कारण स्कोर डाउन चला गया और मेरिट में जिला 80वें स्थान पर पहुंच गया।
------------
मंडल में मेरठ रहा सबसे फिसड्डी
सर्वेक्षण में हापुड़ 85.31 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रहा। बुलंदशहर 81.31 फीसदी अंक पाकर दूसरे, गाजियाबाद 78.21 फीसदी अंक पाकर तीसरे, बागपत 77.44 फीसदी अंक पाकर चौथे, गौतमबुद्धनगर 75.95 अंक पाकर पांचवें और मेरठ 73.56 अंक पाकर छठवें स्थान पर रहा। वहीं, देश में हापुड़ 32वें, बुलंदशहर 80वें, गाजियाबाद 129वें, बागपत 138वें, गौतमबुद्धनगर 172वें और मेरठ 225वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
----------
ग्रामीणों की जागरूकता के चलते जिला मंडल में दूसरे और प्रदेश में 11वें स्थान पर आया है। देश के 683 जनपदों में कराए गए सर्वे में जिले को 80वां पायदान हासिल हुआ। बुलंदशहर को 100 अंकों में से 81.31 प्रतिशत अंक हासिल हुए। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन