{"_id":"5dd583958ebc3e54f8783e44","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188679015","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की किस्मत डिब्बे में बंद, 22 के बाद नए नाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की किस्मत डिब्बे में बंद, 22 के बाद नए नाम की घोषणा
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए सभी दावेदारों की किस्मत सभी चुनावी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद डिब्बे में बंद हो गई हैं। कुल 33 फार्म बिके थे, इसमें से 20 ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। वहीं, प्रांत परिषद पद के लिए 20 फार्म बिके लेकिन 14 लोगों ने ही आवेदन किया। नामांकन, जांच और नाम वापसी के बाद सभी प्रपत्रों को लखनऊ के लिए भेज दिया गया है। कयास लगाए जा रहे है कि 22 नवंबर के बाद ही नए जिलाध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।
बुधवार को गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद और प्रांत परिषद पद के लिए नामांकन और नाम वापसी प्रक्रिया की गई। चुनावी प्रक्रिया सुबह दस बजे से होनी थी लेकिन सुबह नौ बजे से ही कार्यालय पर गहमागहमी शुरू हो गई थी। सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यालय व उसके आसपास विचरते मिले। ठीक दस बजे नामांकन फार्म मिलने शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष और प्रांत परिषद के सभी दावेदारों ने फार्म ले लिए। कुल 33 आवेदकों ने फार्म लिए थे, जिसमें 20 दावेदारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से संजय गुर्जर, नागेंद्र सिंह, शरद त्रिवेदी, गिरिराज सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, राजीव बंसल, जयप्रकाश शर्मा, विकास चौहान, अनिल शिशोदिया, दीपक गर्ग, वीरेंद्र राणा, संजय चौधरी, संजय माहेश्वरी आदि रहे। वहीं, प्रांत परिषद पद के लिए भी आवेदन करने वालों की भीड़ मौजूद रही। 20 लोगों ने आवेदन के लिए फार्म लिए, इसमें से 14 लोगों ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई। देर शाम तक सभी प्रपत्रों की जांच कर लखनऊ के लिए भेज दी गई है। वहीं, पार्टी के सूत्रों की माने तो वरिष्ठ से वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए हैं।
--------------
जिलाध्यक्ष बनाने में बाबूजी का रहेगा पूरा हस्तक्षेप
सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष बनाने में पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पूरा हस्तक्षेप रहना है। इसलिए सभी प्रत्याशी किसी न किसी रूप में बाबूजी से मुलाकात करने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं, अन्य का कहना है कि संघ की भी पूरी भूमिका जिलाध्यक्ष बनाने में रहने वाली है। अब जिलाध्यक्ष की कुर्सी किसको मिलेगी यह 22 नवंबर के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
कोट
चुनाव की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सभी प्रपत्र जांच के बाद लखनऊ भेज दिए गए हैं। 22 नवंबर के बाद रिजल्ट आ जाएगा। - विजय दत्त पालीवाल, चुनाव अधिकारी