फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्रदूषण न कम होने पर अधिकारियों को किया तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रदूषण न कम होने पर अधिकारियों को किया तलब
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीएम फाइनेंस ने अपने कार्यालय पर पीडब्यूडी, प्रदूषण विभाग और जल निगम के अधिकारियों को तलब किया। एनजीटी के आदेशों का लगातार हो रहा उल्लंघन को लेकर उनसे वार्ता की। सभी को एनजीटी के आदेशों से अवगत कराया और निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। वहीं, जहां खुदाई का काम रूका हुआ है वहां पर वाटर बाउंडिंग का भी आदेश दिया।

एनजीटी निर्माण कार्य रोकने के आदेश के बाद भी जल निगम और पीडब्यूडी निर्माण कार्य कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी अपने कार्य में शिथिलता बरते हुए हैं। इन सबसे नाराज एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने बुधवार को अपने कार्यालय पर तीनों विभाग के अधिकारियों को तलब किया। इस बीच पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन उपस्थित नहीं हो पाए क्योंकि उन्होंने अपने को किसी साइट पर होना बताया था। एडीएम ने उन्हें फोन पर ही दिशा निर्देश देकर डीएम रोड पर चल रहे काम पर वाटर बाउंडिंग कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए जल निगम के एक्सईएन को तुरंत नगर में चल रहे खुदाई के काम रोकने का निर्देश दिया। कहा कि एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन करें। अगर पालन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही,ं प्रदूषण विभाग के अधिकारी जीएस श्रीवास्तव को प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। कहा कि 25 नवंबर तक एनजीटी के सख्त आदेश आए हुए हैं। इसलिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

---------
सभी संबंधित अधिकारियों को एनजीटी के आदेश मानने को कह दिया है। अगर नहीं माने तो कार्रवाई की जा सकती है।
- मनोज कुमार सिंघल, एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed