{"_id":"5dd4308d8ebc3e54c36d1991","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188633493","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग युवक ने महिला के सिर पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग युवक ने महिला के सिर पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार, गंभीर
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव चौंढेरा किला में एक दबंग युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव चौंढेरा किला निवासी महिला रश्मि देवी पत्नी उमेश सिंह पर गांव निवासी एक दबंग युवक ने मंगलवार दोपहर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार किया। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई हैं। शोर शराबा सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से पीड़िता को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। आनन-फानन में महिला को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मामले में खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी जा सकी थी। थाना पुलिस तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।
-----------
ट्रक छोड़कर प्रेमिका से मिलने पहुंचा ड्राइवर, हुई पिटाई
डिबाई। अमरोहा स्थित चीनी मिल से बीते दिनों एक ट्रक चार सौ बोरी चीनी लदान कर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। यह ट्रक डिबाई के भीमपुर अलीगढ मार्ग पर मंगलवार को लावारिस हालत में मिला था। इस दौरान चर्चा थी कि चालक के साथ लूट हुई है। लेकिन पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में आरोपी चालक अपनी प्रेमिका के पास पहुंच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची डिबाई पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अलीगढ़ निवासी ट्रक मालिक ट्रक सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही आरोपी चालक प्रमोद पुत्र सोनपाल निवासी गांव कनहेरा थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर का शांति भंग में चालन कर दिया है।