{"_id":"5dcd96f68ebc3e54c435cd99","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd188302156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिसी कराने के नाम पर महिला ने ठगे 13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिसी कराने के नाम पर महिला ने ठगे 13 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 50 लाख रुपये की पॉलिसी कराने के नाम पर एक महिला ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति ने नगर कोतवाली में आरोपी महिला को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी हिमांशु गोयल पुत्र रामतीर्थ गोयल ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर क्षेत्र की अंबा एनक्लेव निवासी शशिप्रभा पत्नी सतपाल सिंह ने खुद को एलआइसी एजेंट बताते हुए एक पॉलिसी की जानकारी देते हुए 50 लाख की पॉलिसी कराने को कहा। उसकी बातों में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में रुपये ले लिए। इसके बाद शशिप्रभा ने पॉलिसी में अधिक रुपये जमा कराने की बात करते हुए 12 अप्रैल 2017 को 1.20 लाख रुपये, 18 जनवरी 2018 को 1.50 लाख रुपये ले लिए। 14 जून 2018 को 1.20 लाख रुपये तथा 12 अगस्त 2018 को 1.50 लाख रुपये लिए। रसीद मांगने पर जल्दी ही देने की बात की। शक होने पर पीड़ित ने आरोपी महिला से पॉलिसी बांड देने अथवा रुपये वापस करने के लिए कहा। इस बात पर आरोप है कि महिला ने उससे झगड़ा करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने महिला से जानमाल का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।