फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अयोध्या मामला: ‘सार्वजनिक, धार्मिक स्थल पर जुलूस व प्रदर्शन मान्य नहीं’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अयोध्या मामला: ‘सार्वजनिक, धार्मिक स्थल पर जुलूस व प्रदर्शन मान्य नहीं’
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सभागार में आइजी मेरठ आलोक सिंह व कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर बुलाए गए हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरूओं व व्यापारी नेताओं से अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। अयोध्या मामले में किसी प्रकार की अव्यवस्था और धार्मिक स्थलों पर जुलूस आदि बर्दास्त न करने की चेतावनी दी।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में कमिश्नर मेरठ अनिता मेश्राम और आइजी मेरठ आलोक सिंह समेज जनपद के सभी अधिकारियों ने हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुुरुओं के साथ बैठक की। इसमें जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर अनिता मेश्राम ने कहा कि अयोध्या मामले पर शासन, प्रशासन बेहद गंभीर हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निकट भविष्य में जल्द ही फैसला सुनाया जाना है। जिसका सभी को सम्मान करना है। कहा कि जिस प्रकार किसी अन्य न्यायालय द्वारा फैसला सुनाने के बाद विरोध प्रदर्शन नहीं होता है, उसी प्रकार इस महत्वपूर्ण निर्णय को भी स्वीकार करना होगा। निर्णय के बाद सभी को अपने उत्तरदायित्व को समझकर जिम्मेदारी निभानी होगी। कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व होगा निर्णय के बाद जनपद में शांति व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता में रहे। कहा कि जनपद में सभी सम्प्रदाय आपसी भाइचारे से रहते है जोकि बहुत अच्छी बात हैं। आइजी आलोक सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करना हमारी बाध्यता है। जिसके बाद सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का जुलूस व धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी द्वारा कोई आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट या फारवर्ड करना जुर्म के दायरे में आएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आशा नहइीं पूरी उम्मीद है कि जनपद में अमन शांति बनी रहेगी। डीएम रविंद्र कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर शुरू किए गए टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया। बताया कि बनाया गए कंट्रोल रूम में तीस नवंबर तक तीन अधिकारी व दो कर्मचारी शिफ्टवार 24 घंटे उपलब्ध होंगे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों का चिहिंतकरण कर लिया गया है। सोशल मीडिया सेल निरंतर कार्य कर रहा है। जिसपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। बैठक में उपस्थित हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं, व्यापारियों व संभ्रात नागरिकों द्वारा आपसी भाइचारे के साथ रहकर जनपद में सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में एकता दिखाई। इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट इशप्रिया, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
ड्रोन से रखी जाएगी सभी तहसीलों पर निगाह
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या मामले में निर्णय आने पर किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए ड्रोन कैमरों से जनपद की सभी तहसीलों पर निगाह रखी जाएगी। अगर कोई घटना होती दिखी तो तुरंत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed