फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामलों पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। वहीं, अब दो आरोपियों ने एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील पोस्ट अपडेट कर दी। जानकारी होने पर पीड़िता ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर कोतवाली की डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसे जानकारी हुई कि किसी ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। जिस पर आरोपी अश्लील पोस्ट अपडेट कर रहे हैं। साथ ही पीड़िता के रिश्तेदारों व अन्य जान पहचान वालों को मैसेज किए जा रहे हैं। पीड़िता ने जब मामले की खोजबीन की तो सामने आया कि नगर के मिशन कम्पाउंड निवासी युवक आशीष और रिचर्ड ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर यह अपराध किया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द दोनों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed