फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आधा शिक्षण सत्र गुजर जाने के बाद मिली बच्चों को किताबें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
प्रशासन बेपरवाह: बिना किताब मिले ही हो गई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर इस बार जनपद के 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हुई। अब आधा शिक्षण सत्र गुजर जाने के बाद बच्चों को किताबें मिली हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकाें के सामने कोर्स पूरा करने की चुनौती होगी।
शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के तहत शिक्षा की शुरूआत विगत वर्ष शुरू की गई थी। विगत वर्ष जनपद में 80 प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण शुरू किया गया। इस बार शासन ने प्राथमिक विद्यालयों के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की शुरूआत करवाने का आदेश दिया। इस पर विभागीय अफसरों ने 90 प्राथमिक और 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया। अब तक अफसर दावा करते रहे कि इन सभी स्कूलों को किताबें पूरी मिल चुकी हैं। जबकि सोमवार को खुलासा हुआ कि 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी किताबें पूरी नहीं मिल सकी हैं। अब जाकर यह किताबें मिल पाई हैं। इनमें प्रमुख विषय गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की किताबें शामिल हैं। हालांकि अब यह किताबें जिला मुख्यालय पर पहुंच गई हैं और इनका वितरण भी जल्द करवा दिया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि अब आधा शिक्षण सत्र संपन्न होने के बाद किताब मिलने पर छात्र-छात्रा अपना कोर्स कैसे पूरा कर पाएंगे। इसके साथ ही यह भी खुलासा हो गया कि अब कि इन विद्यालयों के विद्यार्थी बिना किताब के शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। साथ ही बिना किताब पढ़े ही अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जनपद में अंग्रेजी माध्यम से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कुछ किताबें अब मिली हैं। किताबें प्राप्त हो गई हैं और जल्द ही छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed