फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छह नवंबर तक चीनी मिलों के संचालन पर रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छह नवंबर तक चीनी मिलों के संचालन पर रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। आसमान के बढ़े स्मॉग के असर को देखते हुए एनजीटी ने जनपद की चीनी मिलों के संचालन पर छह नवंबर तक रोक लगा दी है। यह आदेश मिलते ही कई दिन पहले से चल रही साबितगढ़ चीनी मिल भी बंद हो गई है। इसके साथ ही तीन अन्य मिल भी निर्धारित तिथि के बाद ही चलेंगी।
बता दें कि जनपद में चार चीनी मिल संचालित हैं। इनमें अनूपशहर, अनामिका, साबितगढ़ और वेव शुगर मिल शामिल हैं। इनमें से साबितगढ़ चीनी मिल कई दिन पहले चल गई थी, जबकि अनामिका और वेव शुगर मिल को एनजीटी ने पहले ही प्रदूषण के मानक पूरे करने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। इसके साथ ही अनूपशहर चीनी मिल एनजीटी द्वारा लगाई गई रोक हटा चुकी है, जबकि वेव और अनामिका चीनी मिल के अफसरों ने लगाई गई रोक हटवाने के लिए अंतिम तैयारी कर ली है। इसी बीच अब पिछले कई दिन से आसमान में छाई स्मॉक से हो रही परेशानी को देखते हुए जनपद की चारों मिलों को छह नवंबर तक संचालित न करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके चलते चल रही साबितगढ़ चीनी मिल बंद होने के साथ उसका वायलर भी सोमवार को ठंडा हो गया। साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर चल रही गन्ना तौल भी बंद हो गई है। इस आदेश के तहत अब सभी चीनी मिल अब एनजीटी के आदेश तक बंद रहेंगी और निर्धारित तिथि के बाद ही चलेंगी।
विज्ञापन

इनसेट:=
मिलों के बंद होने के आदेश से गन्ना किसान परेशान
जनपद की चीनी मिलों के बंद होने के आदेश से गन्ना किसान परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि वह इस समय अपनी गन्ने की फसल की कटाई के साथ उसे क्रय केंद्र के अलावा चीनी मिल में तौल के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब चीनी मिल बंद होने से उनका काम प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
स्मॉग को देखते हुए एनजीटी ने जनपद की सभी चीनी मिलों को छह नवंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश से सभी चीनी मिल के अफसरों को अवगत कराते हुए इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed