फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कुश्ती में आजमगढ़ के अनूप और सहारनपुर के करण का दबदबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कुश्ती में आजमगढ़ के अनूप और सहारनपुर के करण का दबदबा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को भिन्न-भिन्न भार वर्गों में प्रतिभागी खिलाड़ियों की कुश्ती हुई। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में पात्रता समिति द्वारा खिलाड़ियों की पात्रता की गहन जांच की गई, जिसमें कई खिलाड़ियों की पात्रता सही नहीं पाई गई है। ऐसे खिलाड़ियों को कमेटी ने कुश्ती में प्रतिभाग कराने पर पूरी तरह रोक लगाकर मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी है।

सीपी अग्रवाल ने बताया कि तीसरे दिन की प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ष के 60 किग्रा भार वर्ग के बालक वर्ग में ग्रीको रोमन फ ाइट में अनूप कुमार आजमगढ़ प्रथम व करण राणा सहारनपुर द्वितीय रहे। 61 किग्रा भार वर्ग बालक में फ्र ी स्टाइल कुश्ती में आनंद यादव गोरखपुर प्रथम व प्रियांशु यादव वाराणसी द्वितीय रहे। 70 किग्रा भार वर्ग में विक्त्रसंत गौतम सहारनपुर प्रथम व विकास मेरठ द्वितीय रहे। ग्रीको रोमन कुश्ती के 87 किग्रा भार वर्ग में मौ0 अनस, मेरठ प्रथम रहे। अंडर 17 वर्ग बालक में विजय सैफ ई प्रथम व दीपक यादव गोरखपुर द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 वर्ग बालक ग्रीको रोमन 110 किग्रा भार वर्ग में लिंकन यादव प्रथम व सिद्धार्थ यादव गोरखपुर द्वितीय रहे। अंडर 14 बालक 52 किग्रा भार वर्ग में बृजेश यादव सैफ ई प्रथम व अर्जुन मेरठ द्वितीय रहे। अंडर 14 बालक 35 किग्रा भार वर्ग में श्लोक कुमार सैफ ई प्रथम व मोनू देवीपाटन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में पूजा तोमर आगरा प्रथम व खुशी गोरखपुर द्वितीय रहीं। 59 किग्रा भार वर्ग में निशी चौधरी मेरठ प्रथम व प्रियंका सहारनपुर द्वितीय स्थान पर रही। 68 किग्रा भार वर्ग में हर्षिता सिंह प्रथम व तपस्या सहारनपुर द्वितीय रहीं। देर शाम तक प्रतियोगिता की कुश्ती जारी थी, जिनका परिणाम कल घोषित किया जाएगा। तीसरे दिन की प्रतियोगिता को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार, नरेंद्र गुप्ता, विकास दीक्षित, दिनेश कुमार, दीपक गुप्ता, निधिष गुप्ता, पंकज वर्मा, उमेश कुमार, प्रवेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, ए के गर्ग, मोहित वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, सुधांशु भारद्वाज व शीला रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed