फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसानों की शिकायतों के लगे अंबार, निस्तारण में छूट रहे पसीने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
किसानों की शिकायतों के लगे अंबार, निस्तारण में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को देने के लिए काम जारी है। साथ ही किसानों की शिकायतों के भी अंबार लगने लगे हैं। इनमें किसी किसान का नाम गलत है तो किसी का आधार नंबर तो अभी किसी को योजना का लाभ नहीं मिला है। इनका निस्तारण करने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष तीन बार में दो-दो हजार रुपये की किश्त के साथ छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस योजना से जनपद में अब तक 2.75 लाख किसान शामिल हो गए हैं। इन किसानों में आधे से अधिक किसानों को दो-दो और शेष को एक-एक किश्त मिल चुकी है। यह योजना कई माह पहले शुरू हो गई थी और अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक योजना में शामिल नहीं किया। ऐसे किसानों ने योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में शिकायत दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि जो किसान शिकायत कर रहे हैं। उनके द्वारा योजना में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाते समय उनके नाम गलत हो गए या फिर आधार नंबर भी पूरे नहीं है। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी योजना का लाभ नहीं मिला है। इन किसानों की शिकायतों को दूर करने के साथ उन्हें योजना का लाभ देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जो किसान अभी भी योजना से वंचित हैं। वह जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

किसान जनसेवा केंद्र पर भी सही करवा सकते हैं नाम आदि
अफसरों का कहना है कि जिन किसानों के नाम, आधार नंबर आदि में कमी रह गई है। वह किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर भी इसे सही करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालय आने या फिर शिकायत करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को दिया जाएगा। योजना का लाभ किसानों को देने के लिए कार्य जारी है। वंचित किसानों को चाहिए कि वह अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाएं। विभाग को जो शिकायत मिली हैं। उनका निस्तारण किया जा रहा है। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed