फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जनपद में तैनात 709 होमगार्डों की ‘दीपावली हुई सूनी’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जनपद में तैनात 709 होमगार्डों की ‘दीपावली हुई सूनी’
विज्ञापन

बुलंदशहर। ये कैसा न्याय है..मानदेय बढ़ाया तो अतिरिक्त ड्यूटी से मुक्त कर दिया। पहले से ही बजट के अभाव से गुजर रहे होमगार्ड विभाग पर अब पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी मिलने वाला सहारा भी खत्म हो गया। जनपद में पुलिस विभाग में तैनात 500 होमगार्ड को कार्य से विमुक्त कर दिया गया है। साथ ही होमगार्ड विभाग ने भी अपने 209 होमागार्डों को कार्य से विमुक्त कर दिया। यानि इस जनपद के कुल 709 होमगार्डों की दीपावली सूनी रह जाएगी।
बता दें कि गत माह ही शासन स्तर से होमगार्डों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति होमगार्ड कर दिया था। जिससे होमगार्डों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन एकाएक अब शासन ने प्रदेश भर के करीब 25 हजार होमगार्डों को अतिरिक्त ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। बता दें कि जनपद में कुल 1551 होमगार्ड हैं। जिनमें से 500 होमगार्ड पुलिस विभाग की अतिरिक्त ड्यूटी निभा रहे थे। इन 500 होमगार्ड का वेतन-खर्चा भी पुलिस विभाग ही वहन करता था। लेकिन, उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अािधकारियों के आदेश के बाद इन होमगार्डों को ड्यूटी से हटाने के निर्देश एसएसपी ने जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 209 अन्य होमगार्डों को खुद उनके विभाग ने फिलहाल बजट के अभाव में ड्यूटी से हटा दिया है। इस प्रकार कुल 709 होमगार्ड जनपद में ड्यूटी से हटा दिए हैं। जिससे साफ है कि 45 प्रतिशत ड्यूटी कम कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस महकमे में तैनात 500 होमगार्डों को हटाया जा रहा है। जबकि, विभाग के आदेशानुसार बजट के अभाव में 209 अन्य होमगार्ड ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। जल्द ही बजट मिलने पर ड्यूटी दे दी जाएगी। - मुकेश कुमार, होमगार्ड कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed