फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मतदाता सत्यापन में पहले स्थान पर रहा बुलंदशहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से शुरू हुए मतदाता सत्यापन कार्य में जनपद मेरठ मंडल में छह जनपदों में पहले स्थान पर है। हापुड़ दूसरे, मेरठ चौथे तो गाजियाबाद पांचवें स्थान पर है। अब तक जनपद के 25,42,715 मतदाताओं में से 11,60,467 मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। वहीं, शेष मतदाताओं का सत्यापन समय से करने का अफसर दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत एक सितंबर से मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू किया गया था, जो 30 सितंबर तक पूर्ण होना था। सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर आयोग ने सत्यापन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया। जिसके बाद जिला निर्वाचन अफसरों द्वारा समस्त बीएलओ को मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही न बरतने और समय से सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मतदाता सत्यापन के साथ-साथ एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन भी जमा किए जा रहे हैं। सत्यापन कार्य में जनपद के अफसरों के निर्देश पर बीएलओ द्वारा कार्य में तेजी लाने का प्रयास किए जाने पर जनपद को सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन

मंडल में पहले तो प्रदेश में छठवें स्थान पर है जनपद
प्रदेश के 75 जनपदों में मतदाता सत्यापन कार्य चल रहा है। मतदाता सत्यापन कार्य में कासगंज पहले तो बुलंदशहर छठवें स्थान पर है। जबकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ 37,24,327 में से 3,45,045 का सत्यापन करने पर अंतिम पायदान 75वें नंबर पर हैं। वहीं, मेरठ मंडल में शामिल छह जनपदों में बुलंदशहर 25,42,715 मतदाताओं में से 11,60,467 मतदाताओं का सत्यापन करने पर पहले स्थान पर, हापुड़ 10,89,131 मतदाताओं में से 4,10,979 का सत्यापन करने पर दूसरे, बागपत 9,34,943 मतदाताओं में से 2,36,737 का सत्यापन करने पर तीसरे, गौतमबुद्धनगर 15,38,603 मतदाताओं में से 3,19,125 का सत्यापन करने पर चौथे, मेरठ 25,37,006 मतदाताओं में से 4,82,258 का सत्यापन करने पर पांचवें और गाजियाबाद 26,74,697 मतदाताओं में से मात्र 4,93,687 का सत्यापन करने पर अंतिम पायदान छठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात विधानसभा में बनाए गए 2964 बूथ लेबल अधिकारी
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि जनपद की सातों विधानसभाओं में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए 2964 बूथ लेबर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जो घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही मतदाता अपना सत्यापन स्वयं भी कर सकेंगे। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन एप, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर, मतदाता सुविधा केंद्र, मतदाता पंजीकरण कार्यालय पर जाकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के सत्यापन के लिए हेल्प लाइन 1950 की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कोट
मतदाता सत्यापन कार्य में जनपद मंडल में पहले स्थान पर है। अभी मतदाता सत्यापन में तीन दिन शेष हैं। समय से कार्य पूर्ण कर सभी का सत्यापन कर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सत्यापन कार्य समय से पूर्ण होने पर जनपद को प्रदेश स्तर की टॉप थ्री में शामिल होने का प्रयास रहेगा। अभी तक के कार्य में सहयोग देने वाले निर्वाचन अफसरों की वजह से ही यह उपलब्धि हासिल हुई हैं। - रवींद्र कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed