फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खतरनाक स्तर पर पहुंचा बुलंदशहर का प्रदूषण स्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
जनपद की आबोहवा एक बार फिर से खराब होने लगी है। प्रदूषण स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गत चार दिन से जनपद का एक्यूआई 200 के करीब पहुंचने लगा है। दिवाली में अभी 15 दिन से अधिक का समय बचा हुआ है, लेकिन अभी से जनपद की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। अगस्त में ठीक-ठाक बारिश होने के कारण प्रदूषण का स्तर सामान्य रहा, लेकिन सितंबर में बेहद कम बारिश होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसका कारण पुआल जलने और आतिशबाजी को बताया जा रहा है। ऐसे में यहां पर रह रहे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
विज्ञापन


वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल की कटाई चल रही है। वहीं, कुछ किसान कटाई करने के बाद धान को निकालकर पुआल को आग के हवाले कर देते है। जिससे जनपद का वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है। गत वर्ष बुलंदश शहर देशभर में टाप फाइव में रहा। पांच अक्तूबर को जहां जनपद का एक्यूआई 93, छह अक्तूबर को 190, सात अक्तूबर को 174, आठ अक्तूबर को 187, नौ अक्तूबर को 187 और दस अक्तूबर को 178 आंका गया।
विज्ञापन


प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही धुंआ उगलने वाली फैक्ट्रियों की जांच कराई जाएगी। बारिश होने से एक्यूआई में गिरावट आ सकती है। - ई. जीएस श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed