फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आधे-अधूरे बनें शौचालय, खोल रहे स्वच्छ भारत की पोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अहमदगढ़ के गांव सैदगढ़ी में आधा-अधूरा पड़ा शौचालय। - फोटो : BULANDSHAHR
आधे-अधूरे बनें शौचालय, खोल रहे स्वच्छ भारत की पोल
विज्ञापन

अहमदगढ़। जनपद में शौचालय निर्माण को लेकर अफसर भले ही गदगद हों, लेकिन शौचालय निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की पोल लगातार खुलती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण क्षेत्र के गांव सैदगढ़ी में बृहस्पतिवार देखने को मिला। आधे-अधूरे शौचालयों से खफा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अफसरों पर शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया।
गांव सैदगढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय बने हैं, उनमें से 24 से अधिक शौचालय आज भी आधे-अधूरे पड़े हैं। जबकि विभागीय अधिकारी दावा करते हैं कि जनपद के सभी गांवों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया है। साथ ही जनपद को भी खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। जबकि गांव में बने आधे-अधूरे शौचालयों की जांच की जाए तो अफसरों के दावों की पोल खुल जाएगी। ग्रामीणों ने इन शौचालयों का निर्माण पूरा करवाने में ग्राम प्रधान पर भी ध्यान न देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में पूरी तरह से धांधली बरती गई है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जिन परिवारों के शौचालय अभी अधूरे हैं, वह खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। हंगामा करने वालों में विमलेश देवी, पूर्ण गिरी, भूरा गिरी, रीना देवी, राधा देवी, बलजीत सिंह, रामवती, पप्पू, निरंजन सिंह, भरत सिंह, मीनाक्षी, सुनील, माया देवी, नरेश पुरी, अनीता, रूपवती, लाखन सिंह, कांतिदेवी और रामप्यारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट...
गांव में 302 शौचालय बने हैं। कुछ शौचालय अधूरे पड़े हैं। इनका निर्माण चल रहा है। जो भी शौचालय अधूरे हैं, उनका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - विजय गिरी, ग्राम प्रधान, सैदगढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
अधूरे शौचालय का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारी और ग्राम प्रधान से इस संबंध में जानकारी की जाएगी। साथ ही जिला मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। - भगवान दास, एडीओ पंचायत ब्लॉक पहासू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed