{"_id":"5d9e1e258ebc3e01711f7e6e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1860957131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में कलाकार ने घुमाई आग की जंजीर, दर्शकों के जले कपड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में कलाकार ने घुमाई आग की जंजीर, दर्शकों के जले कपड़े, हंगामा
विज्ञापन

नरसैना। कस्बे की रामलीला में मंचन के दौरान एक कलाकार के आग की जंजीर को घुमाने से कई दर्शको के कपडे जल गए। इसको लेकर दर्शकाें और कलाकाराें के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक व्यक्ति लहुलुहान हो गया। पीड़ित ने 5 लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं, दूसरी ओर दूसरे पक्ष के कलाकारों व कमेटी ने नृत्य करते कलाकार को स्टेज से खींचने का आरोप लगाते 17 लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है।
बता दें कि क्षेत्र में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार देर रात मंचन में मेघनाद की माया का आयोजन किया जा रहा था। जिसमे एक कलकार आग की जंजीर को तेजी से घुमा रहा था। जिससे आग के छोटे छोटे पीस दर्शको के ऊपर गिर रहे थे। इसी बात से गुस्साए एक युवक ने उस कलाकार को पकड़ लिया। साथ ही गाली गलौच करने लगा। जिसके बाद कमेटी और कलाकार के परिवार वाले उस युवक के ऊपर टूट पड़े। देखते ही देखते दोनो ंपक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। ऐसा देख दर्शकों मे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो का बीच बचाव कराया। साथ ही लहुलुहान व्यक्ति का मेडिकल कराया। दोनाें पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।