{"_id":"5d9e1e0e8ebc3e93c8166925","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd186089063","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, अनूपशहर पुलिस को जांच के नाम पर चाहिए ‘रिश्वत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, अनूपशहर पुलिस को जांच के नाम पर चाहिए ‘रिश्वत’
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली पुलिस पर युवक की मौत के मामले में जांच के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता व अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मामले में अनूपशहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बता दें कि गत 18 सितंबर 2019 को अनूपशहर के गांव सुनाई निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि 18 नवंबर 2017 को उनके पुत्र सुनील की शादी अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पुत्रवधु का व्यवहार उनके पुत्र के साथ सहीं नहीं रहा और 9 अगस्त 2019 को बिना बताए अपने मायके चली गई। 16 सितंबर को सुनील अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया तो वहां उसे काफी बेइज्जत किया गया। इसकी जानकारी सुनील ने फोन पर अपने भाई को दी और उसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बुलंदशहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी पत्नी समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि अभी तक विवेचक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि कार्रवाई करने की एवज में धनराशि की मांग की जा रही है। कुछ भी पूछने पर विवेचक द्वारा बहानेबाजी कर टाल दिया जाता है। पीड़ित पिता ने मामले की विवेचना किसी अन्य थाना पुलिस से कराए जाने की मांग की है।