फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

रुपये दोगुना करने का लालच देकर डेढ़ लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रुपये दोगुना करने का लालच देकर डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को नोएडा निवासी दो आरोपियों ने रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक बाजार निवासी सलीम पुत्र सराफत ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर तीन निवासी कुसुम लता व उसके साथी मदन मंडी से हुई थी। उस दौरान आरोपी को रुपये डबल करने का प्रलोभन दिया था। पीड़ित आरोपियों के दिए प्रलोभन में आ गया था। पीड़ित ने बीते दिनों आरोपियों को 1.50 लाख रुपये डबल करने के लिए दे दिए थे। आरोप है कि आरोपियों द्वारा दिया गया समय भी बीत गया। लेकिन, न तो पीड़ित को अपने रुपये डबल होकर मिले और न ही मूल वापस किया गया। पीड़ित ने जब आरोपियों से रुपयों की मांग की तो उन्होंने जल्द ही रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। अब आरोपी पीड़ित को रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक आरोपी महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed