फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

युवक ने गली के लोगों पर बरसाए ईंट-पत्थर, पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
युवक ने गली के लोगों पर बरसाए ईंट-पत्थर, पांच घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने मोहल्ले के लोगों पर बुधवार सुबह ईंट-पत्थर बरसा दिए, जिसमें तीन-चार लोग घायल हो गए। इस दौरान आरोपी को डराने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी मौके से छतों पर चढ़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी नकुल सिंह पुत्र शिवलाल ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान मोहल्ला निवासी एक युवक ने लोगों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने इस दौरान गाली गलौज भी की। लोगों के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति ने आरोपी को डराने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग औैर मारपीट की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी छत पर चढ़कर भाग निकला। इसके बाद कुछ सफेदपोश आरोपी को बचाने के लिए नगर कोतवाली पहुंच गए। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed