{"_id":"5d9e1ebe8ebc3e01723277ec","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd186076933","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए कलेवर में दिखेंगे 11 संस्कृत विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए कलेवर में दिखेंगे 11 संस्कृत विद्यालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में संचालित 11 संस्कृत विद्यालय अब नए कलेवर में दिखेंगे। इन विद्यालयों में अब नया कोर्स, नया विषय और कक्षा व 11वीं की गृह परीक्षाएं भी होंगी। इसके लिए राज्य शैक्षिक परिषद अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जनपद में संस्कृत बोर्ड के 11 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पिछले कई वर्ष से सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसका कारण इनकी उपेक्षा रही। लेकिन अब उपेक्षा झेल रहे जनपद के संस्कृत विद्यालयों के दिन बहुरने वाले हैं। आगामी सत्र से संस्कृत विद्यालय नए कलेवर में दिखेंगे। नए विषयों के साथ नई शैक्षिक व्यवस्थाएं भी लागू हो जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की किताबों के साथ परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। इन विद्यालयों में संस्कृत के साथ कंप्यूटर, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे। परिषद द्वारा संचालित कोर्स के साथ यूपी बोर्ड की तर्ज पर नई परीक्षा नीति लागू की जाएगी। नए सत्र 2020 से पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा नौ), उत्तर माध्यम प्रथम (कक्षा 11वीं) में गृह परीक्षाओं के साथ शेष में बोर्ड परीक्षाओं का प्रस्ताव है। बताया गया कि वर्तमान में प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा (कक्षा आठ से 12वीं) तक बोर्ड परीक्षाएं होती हैं।
जनपद के 11 संस्कृत विद्यालयों की अब सूरत बदलेगी। परिषद के आदेश पर इन विद्यालयों में नई आदेश के तहत शिक्षण कार्य चलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। - पूरन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलंदशहर।