{"_id":"5d98dc608ebc3e013d652b73","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1858308117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की मुहिम का असर - एक माह में बने 16,735 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की मुहिम का असर - एक माह में बने 16,735 गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमर उजाला के अभियान ‘कितनी सुधरी सेहत’ का असर अब आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लोगों पर दिखने लगा है। गत माह अमर उजाला ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया, जिसके बाद एक माह में 16,735 कार्ड बनवाए गए। वहीं, अभी भी केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद के 1,97,530 परिवार शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक परिवार में औसतन पांच सदस्य माने जाते हैं। इस प्रकार से जनपद में 9,87,650 लोगों को गोल्डन कार्ड दिए जाने हैं। एक वर्ष में जनपद में मात्र 69,742 पात्र लोगों के ही गोल्डन कार्ड बनवाए गए। वहीं, शेष लोगों को आयुष्मान की जानकारी न होने पर अमर उजाला द्वारा गत माह ‘कितनी सुधरी सेहत’ अभियान चलाया गया। जिसके प्रमुखता से प्रकाशित होने व योजना की जानकारी मिलने पर पात्रों ने गोल्डन कार्ड बनवाने में रुचि दिखाई। गत माह में 16 हजार 735 पात्र लोगों ने अपने गोल्डन कार्ड बनवाए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि गत माह गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पखवाड़े का आयोजन किया गया। अब तक 86 हजार 477 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अभी भी काफी लोग गोल्डन कार्ड से वंचित चल रहे हैं।