फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर का परदादा-परदादी स्कूल ने पाया देश में 70वां स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर का परदादा-परदादी स्कूल ने पाया देश में 70वां स्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर। वर्ल्ड के एक हजार स्कूलों में अनूपशहर स्थित परदादा-परदादी स्कूल ने शामिल होकर प्रदेश के टॉप टेन सूची में जगह बनाई हैं। जो देश के 70 स्कूलों में शामिल हैं। वर्ल्ड मैगजीन द्वारा पुरस्कार मिलने पर स्कूल कमेटी द्वारा नगर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई।

बता दें कि प्रतिवर्ष एजूकेशन वर्ल्ड मैगजीन द्वारा वर्ल्ड के स्कूलों का सर्वे किया जाता है। जो 14 पांइट पर किया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड मैगजीन द्वारा देश के 70 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें प्रदेश के 10 स्कूलों का चयन किया गया। चयनित सूची में 905 अंकों के साथ अनूपशहर स्थित परदादा-परदादी स्कूल टॉप-10 में शामिल हुआ। स्कूल के मैनेजर षाजन जोश और प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड मैगजीन में जगह बनाया एक बड़ी उपलब्धि है। इससे स्कूल में और शिक्षण कार्य में प्रगति आएगी। वहीं, स्कूल कमेटी के बोर्ड सदस्य अतुल सिंह ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 17 नवंबर को हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपदभर की छात्राएं प्रतिभाग कर सकती है। बताया कि हाफ मैराथन का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान को लेकर किया जाएगा। उन्होंने मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक छात्राओं को प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया है। इस दौरान मनोज शर्मा और स्कूल की छात्रा वैशाली व अनु भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed