{"_id":"5d9638958ebc3e93d8448698","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1856935147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति बंटवारे को लेकर पुत्र ने मां का दबाया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति बंटवारे को लेकर पुत्र ने मां का दबाया गला
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुत्र ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपनी मां के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। किसी तरह पुलिस के पास पहुंची मां की पुलिस ने पारिवारिक मामला बता कर रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। पीड़ित मां ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नया गांव निवासी विद्या देवी पत्नी स्व. नेमपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलकर अपने पुत्र की शिकायत की। आरोप लगाया कि 2 अक्तूबर को दोपहर उसका एक लड़के ने संपत्ति बंटवारे के कारण उसके घर घुस गया और उसके साथ गाली गलौच व जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। पीड़िता ने बताया कि पुत्र के साथ उसके दो दोस्त भी वहां पर थे। बताया कि वह व उसका बेटा एक ही मकान में रहते है। शोर मचाने पर पीड़िता का छोटा बेटा कुलदीप व अन्य लोग वहां पहुुंच गए जिनको देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि वह थाना पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने पहुंची तो पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।