{"_id":"5d9637e08ebc3e0138749777","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185693282","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पहले शौहर ने पीटा फिर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पहले शौहर ने पीटा फिर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार 100 नंबर पर कॉल करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची मेरठ के लिसाड़ी गेट के मजीद नगर मेवगढ़ी निवासी विवाहिता चांदनी ने बताया कि उसका निकाह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकेरा निवासी आमिर से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने शादी में पर्याप्त दहेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि पिछले दिन वह मेरठ से बुलंदशहर कोर्ट में तारीख करने के लिए पहुंची थी। वह मेरठ बस स्टैंड से पहले ई-रिक्शा से उतर गई तभी वहां उसका पति अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पति ने उसके साथ लात-घूसों से मारा और तीन तलाक दे दिया। लोगों के एकत्र होने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।