फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गांवों में बनेंगे 32 बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गांवों में बनेंगे 32 बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गांवों में 32 बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनेंगे। इनके निर्माण पर 5.58 करोड़ की राशि खर्च होगी। विभाग की ओर से भवन बनाने के लिए जल्द ही गांव चिन्हित होंगे।
जनपद में 951 ग्राम पंचायतों के अधीन 1176 गांव हैं। इनमें 200 से अधिक गांवों में पंचायत भवन और चौपाल पहले से ही हैं। अब विभाग की ओर से जनपद में 32 बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 5.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान है। अफसरों ने बताया कि इस लक्ष्य के अनुसार बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनाने के लिए विभाग की ओर से जल्द ही गांवों का चयन किया जाएगा। गांव का चयन होने के बाद वहां पर जमीन चिन्हित कर खर्च होने वाला बजट बनाया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने पर आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। वहां से मुहर लगने के बाद और राशि मिलते ही सभी बहुउद्देश्यीय पंचायत भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोट...
जनपद में बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनने हैं। इस पर खर्च होने वाली राशि को जिला योजना में भी शामिल किया गया है। जल्द ही गांवों का चयन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed