फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

‘गुरू जी’ को अब ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा अवकाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
‘गुरू जी’ को अब ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा अवकाश
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षक यदि अवकाश लेंगे तो उन्हें पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टर पर शिक्षकों का ब्योरा फीड हो गया है। यह नई व्यवस्था शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों के लिए भी शुरू की गई है।
बता दें कि अब तक परिषदीय स्कूलों में शिक्षक अवकाश लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन करते थे। आवेदन करने पर क्षेत्र के एबीएसए द्वारा बीएसए के आदेश पर अवकाश प्रदान कर दिया जाता था। कई बार अवकाश लेने में कुछ गड़बड़ी के मामले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षकों को यदि अवकाश लेना है तो उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने पर ऑनलाइन आवेदन पर पहले विभाग और उसके बाद जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके बाद ही शिक्षकों को अवकाश मिलेगा। साथ ही यह एबीएसए को भी अवकाश देने के लिए दो दिन के भीतर बीएसए को जानकारी देनी होगी। बताया गया कि यह नियम शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों के लिए भी लागू होगा। यदि किसी शिक्षक ने बिना आवेदन किए अवकाश लिया तो उसका वेतन काटने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट...
परिषदीय स्कूलाें के शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों को अब अवकाश ऑनलाइन आवेदन करने पर ही मिलेगा। यदि किसी शिक्षक ने ऐसा नहीं किया तो उसका वेतन काटने की कार्रवाई भी की जा सकती है। बिना ऑनलाइन आवेदन के अब अवकाश स्वीकार नहीं होगा। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed