फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर मंडी बंद से 250 करोड़ से अधिक का व्यापार होगा प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर मंडी बंद से 250 करोड़ से अधिक का व्यापार होगा प्रभावित
विज्ञापन

बुलंदशहर। दि गल्ला मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर सभी मंडियों के व्यापारियों ने तीन दिन की बंदी का एलान कर दिया है। मंगलवार को सभी व्यापारी मंडी बंद कर स्थानीय राजेबाबू पार्क में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। अनाज, फल व सब्जी मंडी बंद होने से पहले दिन तो कुछ खास असर नहीं पड़ा, लेकिन लगातार तीन दिन की बंदी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, नवीन फल सब्जी मंडी एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन दिया है।
मंगलवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते सुबह से ही दि गल्ला मंडी एसोसिएशन के नेतृत्व में अनाज, फल व सब्जी मंडी के सभी व्यापारी मंडी पूर्ण रूप से बंद कर राजेबाबू पार्क पहुंचे और धरना दिया। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि वैसे तो सरकार व्यापारियों की सरकार कही जाती है, लेकिन इस समय सबसे अधिक परेशान व्यापारी ही हैं। बताया कि शासन द्वारा मंडियों के व्यापार की जो ऑनलाइन व्यवस्था की है वह पूरी तरह से अव्यवहारिक है। महामंत्री चंद्रकांत सिंहल ने कहा कि इस व्यापार को ऐसे लोगों द्वारा ही चलाया जाता है जो कंप्यूटर व्यवस्था से पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। यह उनका पैतृक व्यवसाय है एवं परिवार केे बच्चे इस व्यवसाय से जुड़े नहीं हैं। आढ़ती महेश गुप्ता ने कहा कि इस व्यापार से किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों सभी को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आढ़ती जितेंद्र बंसल, मुकुट लाल, रवि लोधी ने बताया कि किसान, मजदूर एवं बुुजुर्ग व्यापारियों के हित को देखते हुए समस्त गल्ला मंडिया एवं सबज्ी मंडी एक अक्तूबर से पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। राहुल सिंह, मोहित गर्ग ने कहा कि अभी तो यह मंडी तीन दिन तक बंद है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हो जाएगा। बताया कि इस ऑनलाइन व्यवस्था के कारण किसानों को उनकी पेमेंट नहीं मिल पा रही है। बताया कि सभी के पास अपने खेत नहंी होते है। बहुत से किसान दूसरों के खेतों पर भी काम कर अपना भरणपोषण कर रहे है। इसके कारण पेमेंट उनको नहीं मिलता है पेमेंट खेत मालिक को ही मिलेगी। जो काम कर रहे है उनको बिना पेमेंट के ही रहना होगा। उधर, नवीन फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी सुभाष प्रधान ने कहा कि बुधवार से हमारे समर्थन में फुटकर विक्रेता भी उतरकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इसके बाद सभी आढ़ती प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अमित शर्मा, गिरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, इरफान अहमद, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
नवरात्र में होगी सबसे अधिक परेशानी
सारी मंडी बंद होने के कारण नवरात्र मे व्रत रखने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडी से अनाज, फल व हरी सब्जियों की आवक बंद हो गई है। इसके कारण व्रत रखने वालें भक्तो को बाजार से महंगी सब्जी व फल लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
250 करोड़ से अधिक का व्यापार होगा प्रभावित
तीन दिन तक गल्ला मंडी बंद होने से करीब 250 करोड़ का व्यापार प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारों के अनुसार प्रतिदिन 100 करोड़ के करीब सब्जी, फल व अनाज बाजारों में व बाहर गैर जनपद भेजा जाता है। लेकिन मंडी तीन दिन तक बंद रहने से करीब 250 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed