{"_id":"5d9396ff8ebc3e93a553e0ce","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185562437","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरनाम सिंह में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी ससुरालीजन मौके से फरार हैं, पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव जिनाई निवासी रोहित कुमार पुत्र वीरपाल सिंह ने मंगलवार शाम को अहमदगढ़ थाने पर बहन की हत्या के मामले में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उनकी बहन रानी उर्फ रीना की शादी करीब दस वर्ष पूर्व अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव नगला हरनाम सिंह निवासी युवक अजय कुमार पुत्र दिनेश से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन उनकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि अजय कुमार शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर उनकी बहन के साथ अभद्रता कर मारपीट करता था। मंगलवार सुबह को भी आरोपी ने झगड़ा कर मारपीट की थी। इसकी जानकारी रानी ने अपने भाई को फोन पर दी थी। सूचना पर भाई व अन्य परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए थे, लेकिन वहां पहुंचकर देखा तो रानी का शव पड़ा था और उसके गले पर निशान बने हुए थे और ससुरालीजन फरार थे, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को दबोच लिया जाएगा।