फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। वहीं, एक पक्ष की ओर से फायरिंग में दूसरे पक्ष के लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट निवासी हनीफ पुत्र अब्दुल जब्बार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को घर के निकट रहने वाले दूसरे पक्ष के दबंग आरिफ, नदीम, जाविद, आदिल, हनीफ, जमील, फुरमान, सुलतान उससे रंजिश मानते हैं। आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित, उसके भाई व पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने चाकू से वार कर तीनों को घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया था। वहीं, दूसरी ओर मामले में दूसरे पक्ष के सुलतान ने तहरीर देकर प्रथम पक्ष के हनीफ, जब्बार, आशू, जैद, आरिफ, हामिद, फरत, नौशाद और शाहिद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग भी की थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी भी आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों पक्ष के आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed