फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची कोतवाली देहात के गांव अल्लीपुर गिझौरी निवासी महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पूर्व गाजियाबाद के थाना मसूरी निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन उसका पति व ससुरालियां शुरू से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। 12 सालों में उसके तीन बच्चे हुए जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का था। आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। विरोध करने पर वह उसके बच्चों को भी मारता था। उसके पिता ने करीब छह माह पूर्व ब्याज पर पैसे लेकर उसके ससुरालियों को भी दिए थे, लेकिन वह और दहेज की मांग करते रहे। 27 अगस्त 2019 की रात करीब आठ बजे उसका पति व ससुरालियेउसे उसके मां बाप से मिलाने के लिए लेकर गए और गिझौरी के रजवाहे के पास गाड़ी से धक्का देकर तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने संबंधित थाने में मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed