{"_id":"5d8a5bd58ebc3e016c139ce9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd185063731","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ चौकी पुलिस की शह पर चल रहा था गोवंश कटान का गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़ चौकी पुलिस की शह पर चल रहा था गोवंश कटान का गोरखधंधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में भूड़ चौकी प्रभारी और एक सिपाही की शह पर गोतस्करों ने कई गोवंशों का कटान कर दिया। बीते दिनों पकड़े गए दो आरोपियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया तो अधिकारी सन्न रह गए। मामले में चौकी प्रभारी और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात पुलिस ने तीन दिन पूर्व करीब दो हजार नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को पकड़ा था। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि क्षेत्र में कई दिनों से कोतवाली देहात के एक दरोगा और सिपाही की शह पर पशुओं का कटान हो रहा है। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस द्वारा एसएसपी को दी गई। प्रारंभिक तौर पर एसएसपी भी इस पर विश्वास नहीं कर पाए और उनके द्वारा एसपी देहात को जांच के लिए भेजा गया। एसपी देहात ने कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की तो उन्होंने चौकी प्रभारी और सिपाही की शह पर कटान किया जाना स्वीकार कर लिया। इससे पुलिस अधिकारी भी अचंभित हो गए। हालांकि, मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। इस पर एसएसपी द्वारा भूड़ चौकी प्रभारी पवन कुमार और सिपाही पवन को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रारंभ करा दी गई है, जिसमें आरोप की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-------
दरोगा और सिपाही की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई है। हालांकि, अभी मामले में कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। मामले में प्रारंभिक जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर